facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण बढ़ा, मिलेंगे रोजगार के ज्यादा अवसर

Advertisement

प्रदेश में बढ़ते मेडिकल कॉलेजों को देखते हुए इन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की आयु को 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष तक किया गया है ताकि अधिक लोग इसके दायरे में आ सकें।

Last Updated- November 05, 2024 | 2:35 PM IST
MP: Women reservation increased in government jobs, will get more employment opportunities MP: सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण बढ़ा, मिलेंगे रोजगार के ज्यादा अवसर

मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 35 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक उन्हें 33 फीसदी आरक्षण मिल रहा था। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया। निर्णय के मुताबिक मध्य प्रदेश सिविल सेवाओं समेत प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियों में नियुक्ति के लिए महिलाओं को अब पहले के 33 फीसदी के बजाय 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस विषय में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा में महिलाओं की नियुक्ति के लिए आरक्षण को 33 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश पीएससी तथा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होने वाली सभी नियुक्तियों में यह बढ़ा हुआ आरक्षण लागू होगा।’

Also read: Supreme Court ने पलटा 1978 का नियम, सरकार नहीं कर सकती सभी प्राइवेट प्रॉपर्टी का अधिग्रहण

शुक्ला ने मंत्रिमंडल के कुछ अन्य फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ते मेडिकल कॉलेजों को देखते हुए इन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की आयु को 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष तक किया गया है ताकि अधिक लोग इसके दायरे में आ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 254 नए उर्वरक बिक्री केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। डिफॉल्टर किसानों को नकद में उर्वरक खरीदने में ये केंद्र मददगार साबित होंगे।

सरकार ने सारणी जिले में सतपुड़ा ताप बिजली घर की 830 मेगावॉट क्षमता वाली चार पुरानी इकाइयों को बंद करने का निर्णय लिया है। इनके स्थान पर 660 मेगावॉट क्षमता वाले सुपर क्रिटिकल ताप बिजली घर की स्थापना की जाएगी जो अधिक क्षमतावान और किफायती होते हैं।

Advertisement
First Published - November 5, 2024 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement