facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सांसद निधि से होने वाले कार्यों पर नहीं मिलेगी GST छूट, सरकार ने संसद समिति को दी जानकारी

Advertisement

सरकार ने संसद की समिति को बताया कि एमपीएलएडी योजना से संबंधित कार्यों पर जीएसटी से छूट देने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है और टैक्स जारी रहेगा।

Last Updated- August 05, 2025 | 10:06 PM IST
Income Tax
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने संसद की वित्त समिति को बताया है कि वर्तमान में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) योजना  के धन के उपयोग पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया, ‘वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति में एमपीएलएडी फंड के उपयोग पर जीएसटी दरों के हिसाब से कर लगता है। जीएसटी परिषद की सिफारिश के आधार पर जीएसटी दरों और छूट का प्रावधान किया गया है, जो वैधानिक निकाय है। इस समय एमपीएलएडी फंड के अपयोग पर जीएसटी से छूट दिए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’

इसके पहले संसद की समिति ने मंत्रालय पर दबाव डाला था कि वह एमपीएलएडी योजना से जीएसटी हटाने के लिए वित्त मंत्रालय के समक्ष मामला उठाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करे, जिससे सांसदों के फंड की इस योजना का असर बढ़ सके। 

संसद की समिति ने कहा था, ‘समिति ने पाया कि यह योजना पवित्र मकसद से चलाई जा रही है और जीएसटी के तहत इस पर भारी बोझ पड़ रहा है। साथ ही फंड की मौजूदा राशि भी इच्छित उद्देश्य पूरी करने के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। समिति मंत्रालय से सिफारिश करती है कि एक प्रस्ताव तैयार किया जाए और एमपीएलएडी से जीएसटी हटाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के समक्ष रखा जाए, जिससे योजना का असर बढ़ाया जा सके।’

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement