facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल तट पर MSC ELSA 3 जहाज के डूबने से मचा हड़कंप, राज्य में हाई अलर्ट, केंद्र ने भी अपनाया कड़ा रुख

Advertisement

राज्य सरकार ने अरब सागर के पास के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है और पूरे राज्य में आपातकाल की घोषणा की है।

Last Updated- May 26, 2025 | 11:14 PM IST
केरल के कोच्चि में केरल तट के समीप मालवाहक जहाज एमएससी ईएलएसए डूबता हुआ

केरल के कोच्चि में केरल तट के समीप मालवाहक जहाज एमएससी ईएलएसए 3 के डूबने के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है और केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री प्रदूषण आपदा को रोकने के लिए कई एजेंसियों के साथ आपातकालीन प्रयास के तहत तीन प्रमुख जहाज आईसीजी समर्थ, आईसीजी सक्षम और आईसीजी विक्रम तैनात किए हैं। 

राज्य सरकार ने अरब सागर के पास के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है और पूरे राज्य में आपातकाल की घोषणा की है। शनिवार को विझिंजम से कोच्चि जा रहा 184 मीटर लंबा जहाज पलट गया था और रविवार को जहाज के डूब जाने से तेल एवं खतरनाक रसायनों के रिसाव की आशंका के कारण चिंता बढ़ गई है। 

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, ‘कोच्चि के समीप केरल तट पर एमएससी ईएलसीए 3 जहाज के पलटने के बाद की स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालय जो उपाय कर रहा है, उनका जायजा लेने के लिए महानिदेशक, सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है।’

मंत्री ने बताया कि प्रभावित इलाके में आईसीजी समर्थ, आईसीजी सक्षम और आईसीजी विक्रम तैनात किए गए हैं। प्रदूषणरोधी पोत सागर प्रहरी को भी मुंबई से घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। तेल रिसाव का पता लगाने के लिए एमएसएस 6000 प्रणाली वाले डोर्नियर विमान का उपयोग करके लगातार हवाई निगरानी भी कराई जा रही है। सोनोवाल ने कहा, ‘हम 13 आईएमडीजी कंटेनरों में ले जाए जा रहे समुद्री ईंधन और अन्य खतरनाक सामग्री को बिल्कुल सुरक्षित तरीके से निकालने में जुटे हुए हैं। तटीय पर्यावरण को तेल रिसाव और कंटेनरों में सेंध लगने से उत्पन्न होने वाले किसी भी जोखिम से तटीय पर्यवारण को बचाना जरूरी है। इसके लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के सभी संभव उपाय भी लगातार किए जा रहे हैं।’नौसेना और तटरक्षक बल ने शनिवार तथा रविवार को ही चालक दल के सभी 24 सदस्यों को बचा लिया था। 

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement