facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुकेश अंबानी ने अपने कॉलेज ICT मुंबई को दी ₹151 करोड़ की आर्थिक मदद, कहा- यह मेरी ओर से ‘गुरु दक्षिणा’

Advertisement

मुकेश अंबानी ने ICT मुंबई को 151 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी, प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी का विमोचन किया और रासायनिक उद्योग के विकास में उनके योगदान को सराहा।

Last Updated- June 07, 2025 | 3:38 PM IST
Mukesh Ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी | फाइल फोटो

Mukesh Ambani ICT donation: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आज अपनी मातृसंस्था इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT), मुंबई को 151 करोड़ रुपये की बिना शर्त आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 1970 के दशक में मुकेश अंबानी ने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। यह घोषणा उन्होंने ICT में आयोजित एक समारोह में की, जहां उनके गुरु प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी ‘डिवाइन साइंटिस्ट’ का विमोचन हुआ। इस मौके पर अंबानी ने इस संस्थान में करीब तीन घंटे बिताए और अपने पुराने दिनों को याद किया।

मुंबई के माटुंगा में स्थित ICT को पहले यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (UDCT) के नाम से जाना जाता था। अंबानी ने यहां आयोजित इस कार्यक्रम में अपने प्रोफेसर शर्मा के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर शर्मा की पहली लेक्चर ने उन्हें गहरी प्रेरणा दी थी। अंबानी ने कहा कि प्रोफेसर शर्मा ने न केवल उन्हें पढ़ाया, बल्कि भारत की आर्थिक नीतियों को बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read: Reliance Loan Deal: मुकेश अंबानी की रिलायंस ने लिया $2.9 अरब का विदेशी लोन, बनी साल की सबसे बड़ी डील

‘राष्ट्र गुरु’ हैं प्रोफेसर शर्मा: अंबानी

मुकेश अंबानी ने प्रोफेसर शर्मा को ‘राष्ट्र गुरु’ की संज्ञा दी और कहा कि उन्होंने नीति निर्माताओं को समझाया कि भारत को प्रगति के लिए लाइसेंस-परमिट राज से मुक्ति जरूरी है। इससे भारतीय उद्योगों को बड़ा बनने, आयात पर निर्भरता कम करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला। अंबानी ने प्रोफेसर शर्मा की तुलना अपने पिता धीरूभाई अंबानी से करते हुए कहा कि दोनों में भारतीय उद्योग को वैश्विक नेतृत्व तक ले जाने का जुनून था। उन्होंने कहा, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ निजी उद्यमिता के गठजोड़ ने समृद्धि के द्वार खोले।”

अंबानी ने भारतीय रासायनिक उद्योग के विकास का श्रेय प्रोफेसर शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर शर्मा के मार्गदर्शन में ही यह उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। ‘गुरु दक्षिणा’ के रूप में अंबानी ने प्रोफेसर शर्मा के निर्देश पर ICT को 151 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा, “जब प्रोफेसर शर्मा कुछ कहते हैं, हम सिर्फ सुनते हैं, सोचते नहीं। उन्होंने मुझसे कहा कि ICT के लिए कुछ बड़ा करना है, और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

इस सहायता से ICT को अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद है। समारोह में उपस्थित लोग अंबानी के इस कदम की सराहना करते दिखे।

Advertisement
First Published - June 7, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement