facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Mumbai Railway: अमृत भारत स्टेशन परियोजना में महाराष्ट्र पर 2,274 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 56 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

Mumbai Railway: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इस महानगर से हर दिन कम से कम 73 लाख यात्री उपनगरीय रेल से यात्रा करते हैं।

Last Updated- February 26, 2024 | 7:43 PM IST
railway

Mumbai Railway: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत देश के 550 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा जिसमें महाराष्ट्र के 56 और मुंबई के 20 स्टेशन शामिल हैं।

अमृत भारत स्टेशन परियोजना की शुरुआत के मौके पर मुंबई के मरीन लाइन्स स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर 41 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, 1,500 ओवर ब्रिज और अंडरपास का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 2051 विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

वर्तमान में राज्य में 2,274 करोड़ रुपये से अधिक की अमृत भारत स्टेशन, रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) जैसी 241 रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इस साल के बजट में महाराष्ट्र के लिए रिकॉर्ड 15,554 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महाराष्ट्र के 56 स्टेशनों को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इस महानगर से हर दिन कम से कम 73 लाख यात्री उपनगरीय रेल से यात्रा करते हैं। यह एकमात्र शहर है जहां इतनी बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा बुनियादी ढांचे के काम महाराष्ट्र में चल रहे हैं।

प्रदेश में 8 लाख 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से रिकार्ड विकास कार्य चल रहे हैं। केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी न्हावा शेवा सागरी सेतु का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कुछ ही दिनों में मुंबई कोस्टल रोड का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Also read: भारत सेमीकंडक्टर दौड़ में शामिल: 21 बिलियन डॉलर के प्रस्तावों का मूल्यांकन शुरू

मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए नरीमन पॉइंट से वर्ली तक 11 किमी लंबी सड़क का काम अंतिम चरण में है। तटीय सड़क से लगभग 70 प्रतिशत समय और 34 प्रतिशत ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और मुंबईकरों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मुंबई में 337 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क कई चरणों में शुरू हो रहा है। अगले दो से तीन साल में बाकी मेट्रो रूट भी चालू हो जाएंगे। अनुमान है कि मेट्रो कनेक्टिविटी के कारण एमएमआर की सड़कों पर कम से कम 30 से 35 लाख वाहन कम हो जाएंगे। यात्रियों का समय बचेगा। प्रदूषण भी कम होगा और ईंधन की भी बचत होगी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि भायखला स्टेशन मुंबई के सबसे पुराने स्टेशनों में से एक है। देश में पहली ट्रेन जब बोरी बंदर से चली थी, ठाणे के रास्ते में भायखला स्टेशन पर रुकी थी। एक साथ कई स्टेशनों के पुनर्विकास परियोजना की शुरुआत के साथ रेलवे का इतिहास आज खुद को दोहरा रहा है।

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। ऐसे में जो रेलवे देश की जीवन रेखा है, वह भी उत्कृष्ट होनी चाहिए, इस संबंध में अमृत भारत स्टेशन योजना महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में 56 रेलवे स्टेशनों और 192 ओवर ब्रिज और अंडरपास के नवीनीकरण को शामिल करने के लिए राज्यपाल ने केंद्र को धन्यवाद दिया।

First Published - February 26, 2024 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट