facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai Rains: बारिश से मुंबई में मिली राहत, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सांताक्रूज़ में 59 मिमी बारिश हुई, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 14 मिमी बारिश दर्ज की।

Last Updated- August 24, 2024 | 3:17 PM IST
Weather: Rains in Mumbai
Representative Image

बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सांताक्रूज़ में 59 मिमी बारिश हुई, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 14 मिमी बारिश दर्ज की। सांताक्रूज और कोलाबा वेधशालाएं महाराष्ट्र के उपनगरों और द्वीप शहर के लिए बारिश दर्ज करती हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने और तापमान तथा आर्द्रता का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।

रत्नागिरी जिले के हरनाई और पालघर जिले के दहानू में सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमशः 116 मिमी और 143 मिमी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया था कि महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर जिले सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा जिला और विदर्भ के अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट में 24 घंटों में 64.5 मिमी से अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है और निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों को छोड़कर कई जिलों में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने 25 और 26 अगस्त को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
First Published - August 24, 2024 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement