facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai Traffic Rules: मुंबई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 221 ई-मोटरसाइकिल सवारों पर मामला दर्ज

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महानगर में नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-मोटरसाइकिल चालकों की संख्या बढ़ गई है।

Last Updated- August 13, 2024 | 10:10 AM IST
challan
Representatve Image

मुंबई में यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 290 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जब्त की हैं और इन दोपहिया वाहन चलाने वाले 221 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने नौ से 11 अगस्त तक सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने और स्वयं एवं दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाले ई-मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अभियान के दौरान कुल 1,176 ई-मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 1.63 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महानगर में नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-मोटरसाइकिल चालकों की संख्या बढ़ गई है। अभियान का उद्देश्य अनियंत्रित और नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-मोटरसाइकिल चालकों को रोकना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 ई-मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। तीन दिन में 290 ई-मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गलत दिशा में ई-बाइक चलाने पर 272 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, यातायात ‘सिग्नल’ तोड़ने पर 491 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और ‘नो एंट्री’ क्षेत्र में वाहन चलाने पर 252 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अनिल कुंभारे ने मुंबई के लोगों से ई-मोटरसाइकिल चालकों या ऐसे वाहनों का उपयोग करने वाले खाद्य, किराना डिलीवरी कर्मियों द्वारा नियमों के उल्लंघन की सूचना पुलिस अधिकारियों को देने की अपील की है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement