facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

60 करोड़ घोटाले के बीच Shilpa Shetty का रेस्तरां Bastian Bandra बंद, आज होगी आखिरी रात

Advertisement

Shilpa ने लिखा, “यह गुरुवार एक दौर के अंत को दर्शाता है। Bastian Bandra, जिसने मुंबई की नाइटलाइफ को नई पहचान दी और हमें कई यादगार पल दिए, अब हमेशा के लिए बंद हो रहा है।”

Last Updated- September 03, 2025 | 1:24 PM IST
Shilpa Shetty
Bollywood actress Shilpa Shetty

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ऐलान किया है कि उनका मशहूर रेस्तरां बास्टियन बांद्रा अब बंद होने जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया कि गुरुवार रात को इसकी आखिरी सर्विस होगी।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

शिल्पा ने लिखा, “यह गुरुवार एक दौर के अंत को दर्शाता है। बास्टियन बांद्रा, जिसने मुंबई की नाइटलाइफ को नई पहचान दी और हमें कई यादगार पल दिए, अब हमेशा के लिए बंद हो रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि उनका दूसरा रेस्तरां ‘बास्टियन एट द टॉप’ पहले की तरह चलता रहेगा। शिल्पा ने कहा कि बांद्रा वाले रेस्तरां को अलविदा कहने के लिए खास नाइट का आयोजन किया गया है, जिसमें पुराने ग्राहकों के साथ जश्न मनाया जाएगा। वहीं, हर गुरुवार होने वाला ‘आर्केन अफेयर’ इवेंट अब ‘बास्टियन एट द टॉप’ में जारी रहेगा।

बास्टियन बांद्रा मुंबई के उन रेस्तरां में रहा है, जहां अक्सर सेलिब्रिटीज दिखते थे। यहां पपराजी भी स्टार्स की झलक पाने के लिए मौजूद रहते थे।

देखें शिल्पा का इंस्टा पोस्ट-

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला

रेस्तरां के बंद होने से पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम हाल ही में ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में सामने आया। बिजनेसमैन दीपक कोठारी, डायरेक्टर, लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, ने दंपती पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिजनेस विस्तार के नाम पर पैसे लिए लेकिन उसे निजी खर्चों में इस्तेमाल किया।

इस पर शिल्पा और राज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला करीब 7-8 साल पुराना है और यदि किसी को धोखा हुआ होता तो वे इतने साल इंतजार नहीं करते। वकील ने कहा कि दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं और जांच एजेंसी के सामने सच्चाई रखी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement