facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

National Space Day 2024: उत्तर प्रदेश के CM Yogi समेत कई नेताओं ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बधाई दी

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान ने देश का गौरव बढ़ाया था।’’

Last Updated- August 23, 2024 | 2:25 PM IST
CM Yogi
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बधाई देते हुए वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज ही के दिन वर्षभर पहले देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी अनूठी प्रतिभा, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक ‘चंद्रयान-3’ की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचते हुए मां भारती को गौरवान्वित किया था।’’

योगी ने कहा, ‘‘राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था, जो देश वासियों, विशेषकर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर हमारे मेधावी वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिन्होंने भारत को विश्व के नक्शे पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आप सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं!’’ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतरने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की समस्त देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान ने देश का गौरव बढ़ाया था।’’

पाठक ने कहा, ‘‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की सभी देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने वाले समस्त वैज्ञानिकों का अभिनंदन।’’

देश आज अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, इसका मुख्य विषय ‘चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना- भारत की अंतरिक्ष गाथा’ है।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement