facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिमाचल का मुख्यमंत्री बनने के 6 माह बाद ही प्राकृतिक आपदा आई

Advertisement

उन्हें नहीं पता था कि सरकार गठन के महज छह महीने के भीतर उन्हें राज्य में पिछले 100 साल की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा से निपटना होगा।

Last Updated- December 22, 2024 | 10:23 PM IST
Himachal Pradesh's monsoon devastation caused a loss of Rs 8,000 crore, CM Sukhu sought relief from the Center

सुखविंदर सुक्खू दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री बने। उन्हें नहीं पता था कि सरकार गठन के महज छह महीने के भीतर उन्हें राज्य में पिछले 100 साल की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा से निपटना होगा। उसमें 400 से अधिक लोगों की जान चली गई, संपत्ति का भारी नुकसान हुआ और चिकित्सा सहायता की सीमित उपलब्धता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जबकि हिमाचल प्रदेश तमाम वित्तीय समस्याओं से पहले ही जूझ रहा था।

सुक्खू जब मुख्यमंत्री बने थे तो वह कई आइडिया लेकर आए थे। उनका नारा था ‘व्यवस्था परिवर्तन’ यानी संस्थागत बदलाव करना। उन्होंने पिछले दो सालों के दौरान अपने कई आइडिया पर अमल करने कोशिश की है। मगर उन सब का नतीजा ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के रूप में सामने नहीं आया, बल्कि उसके साथ कई अन्य समस्याएं भी खड़ी हो गईं। पानी के मुद्दे को ही लेते हैं। सुक्खू का मानना था जिस प्रकार कोयला समृद्ध राज्यों ने उसे भुनाकर कमाई की है, उसी तरह हिमाचल प्रदेश को भी अपने जल संपदा के बारे में सोचना चाहिए।

सरकार का मानना था कि जल उपकर अधिनियम के जरिये सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इसके तहत बिजली उत्पादन कंपनियों द्वारा जल के इस्तेमाल पर उपकर लगाने का विचार है। मगर उच्च न्यायालय ने उनके इस विचार को खारिज कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन ने कहा कि सुक्खू सरकार से उम्मीदें काफी अधिक थीं लेकिन सरकार महज आंशिक उम्मीदें ही पूरी कर पाई है।

सानन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘दूध के लिए एमएसपी का विचार बिल्कुल भी कारगर नहीं हो सकता। कोई भी 100 रुपये प्रति लीटर दूध नहीं खरीदेगा। पंजाब से काफी मात्रा में दूध आ रहा है जो राज्य सरकार द्वारा दी जा रही कीमतों को कम कर रहा है।’

सानन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वहां सरकार ही सबसे बड़ी नियोक्ता है। सार्वजनिक वितरण को बेहतर बनाने और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नए सिरे से प्रशिक्षित करते हुए प्रशासन को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार को एक रिपोर्ट देने के लिए कहा था। मगर अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उधर सरकार ने अक्टूबर में एक अधिसूचना जारी कर विभागों को निर्देश दिया था कि दो साल से अधिक समय से रिक्त पदों को समाप्त कर दिया जाए। इससे राज्य में हंगामा मच गया और विपक्षी पार्टी भाजपा ने नौकरियों में कटौती के खिलाफ सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ऐसे में सुक्खू को उस अधिसूचना में संशोधन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सानन ने कहा कि कम अनुभव होने के बावजूद सुक्खू के कुछ विचार अच्छे थे। मगर उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर दिया और प्रशासनिक जवाबदेही पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा अपने शुभचिंतकों के सुझावों को नजरअंदाज करने की सुक्खू की जिद भी सरकार की उपलब्धियों को कमजोर करती है।

Advertisement
First Published - December 22, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement