facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nautapa 2024: भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ दुश्वार, आखिर नौतपा के दौरान सूर्य क्यों उगलता है आग?

Advertisement

नौतपा में नौ दिन के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है और ये दिन साल के सबसे गर्म दिन भी होते हैं। नौतपा के दिनों (Nautapa Days) में सूरज की किरणें सीधे धरती पर गिरती हैं।

Last Updated- May 28, 2024 | 12:33 PM IST
Weather Forecast

Nautapa 2024: देश में चारों तरफ गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कई राज्यों में गर्मी की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है और बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया है। तपिश का स्तर इतना ज्यादा है कि रात में भी शहर ठंडे नहीं हो रहे हैं।

वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी रहेगा क्योंकि 25 मई से नौतपा (Nautapa) शुरू हो चुका है। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि नौतपा में लगातार नौ दिन भयंकर गर्मी पड़ती है।

नौतपा (Nautapa) के दौरान राजस्थान हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसी राज्यों में तापमान के 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है।

क्या होता है नौतपा ? (What is Nautapa?)

नौतपा में नौ दिन के दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है और ये दिन साल के सबसे गर्म दिन भी होते हैं। नौतपा के दिनों (Nautapa Days) में सूरज की किरणें सीधे धरती पर गिरती हैं।

इस अवधि के दौरान गर्मी के सर्वोच्च स्तर पर होती है। वैसे यह आम तौर पर जून के महीने के आस पास आता है लेकिन इस बार मई में ही आ गया है। कई इलाकों में से इसे नवताप भी कहा जाता है।

नौतपा के दौरान क्यों पड़ती है भयंकर गर्मी ?

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूरज हर वर्ष 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इन्हीं 15 दिन के शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। दरअसल नौतपा के नौ दिनों में सूर्य और धरती (Earth) आमने-सामने होते हैं। इसलिए इस दौरान भीषण गर्मी भी पड़ती है।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई तक भीषण हीट वेव चलने की आशंका जताई है।

नौतपा (Nautapa) में गर्मी से बचने के लिए क्या करें?

जरुरत पड़ने पर ही घर निकले

सबसे पहले तो नौतपा के दौरान जरुरत पड़ने पर ही घर निकले और कोशिश करें कि अपने काम या तो सुबह जल्दी निपटा लें या शाम होने का इन्तजार करें।

पानी का खूब सेवन करें

वहीं, नौतपा के दौरान तरल पदार्थों के साथ पानी का खूब सेवन करें और अपने शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेटिड रखें। इस दौरान शरीर में पानी की कमी से चक्कर भी आ सकते हैं, ऐसे में बाहर निकलते हुए अपने साथ हमेशा पानी की बोतल रखें।

छाता, गमछा, टोपी का इस्तेमाल करें

घर से बाहर निकलते हुए छाता भी साथ लेकर जाएं। यदि छाता नहीं है तो टोपी, गमछे जैसी चीजों से अपने सर को धक कर रखने की कोशिश करें जिससे सूर्य की किरणें सीधे आपके सर पर न पढ़ें।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement