facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नौसेना के लिए 26 Rafale-M jets खरीदने पर जल्द समझौता होगा: नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी

Advertisement

नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि देश की नौसैन्य क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के तहत वर्तमान में 62 जहाज और एक पनडुब्बी का निर्माणकार्य जारी है।

Last Updated- December 02, 2024 | 1:33 PM IST
Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी नौसेना दिवस से पहले नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए। (फोटो: पीटीआई)

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि भारत नौसेना के लिए खास तौर पर बनाए गए राफेल के 26 जेट विमान (Rafale-M jets) और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों (Scorpene submarines) की प्रस्तावित खरीद के अनुबंध को जल्द ही अंतिम रूप देने वाला है।

नौसेना दिवस से पहले मीडिया से बातचीत में एडमिरल त्रिपाठी ने यह भी कहा कि दो एसएसएन (परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियों) के लिए सरकार की मंजूरी से यह संकेत मिलता है कि सरकार को ऐसी नौकाओं के निर्माण के लिए देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा है।

नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि देश की नौसैन्य क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के तहत वर्तमान में 62 जहाज और एक पनडुब्बी का निर्माणकार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में कुछ जहाजों को शामिल किया जाएगा और कम से कम एक जहाज को नौसेना में शामिल किया जाएगा।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘हमने नौसेना में विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को शामिल करने के लिए प्रयास दोगुने कर दिए हैं।’’ उन्होंने कहा कि राफेल-एम (नौसैनिक संस्करण) और स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद का अनुबंध अगले महीने अंतिम रूप ले लेगा।

पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान द्वारा अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने के प्रयासों पर एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय नौसेना पड़ोसी देशों से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 1:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement