facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदान

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ।

Last Updated- November 20, 2024 | 6:58 PM IST
Nearly 68 percent voting in the last phase of Jharkhand assembly elections till 5 pm झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदान

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक करीब 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 जिलों के 14,218 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुआ जबकि 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे संपन्न हुआ। हालांकि, इन सभी केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के तय समय से पूर्व कतार में लगे लोगों को मतदान करने की अनुमति दी गयी।

झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया’ गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।’’

निर्वाचन आयोग के मुताबिक राज्य के जामताड़ा जिले में सबसे अधिक 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद पाकुड़ में 75.88 प्रतिशत, देवघर में 72.46 प्रतिशत तथा रांची जिले में 72.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, रामगढ़ जिले में 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ, दुमका में 71.74 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत, साहेबगंज में 65.63 प्रतिशत, गिरिडीह में 65.89 प्रतिशत, हजारीबाग में 64.41 प्रतिशत और धनबाद में 63.39 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सबसे कम मतदान बोकारो जिले में 60.97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र थे, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि ”आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है”।

Also read: Maharashtra Elections 2024: नतीजों का स्टॉक मार्केट पर क्या होगा असर? चढ़ेगा या गिरेगा, जानें एनालिस्ट्स का अनुमान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा कि दूसरे चरण का मतदान स्वर्णिम झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘ एक्स’ पर कहा ”पहले चरण के चुनाव में 43 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी वर्गों ने अपने अधिकारों और सशक्त झारखंड के लिए मतदान किया। जो लोग झारखंड के खिलाफ साजिश कर रहे हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मतदाताओं से बेहतर भविष्य के लिए मतदान में भाग लेने का आग्रह किया। इन 38 विधानसभा सीट में से 18 निर्वाचन क्षेत्र संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ आते हैं। शेष 18 सीट उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में और दो सीटें दक्षिणी छोटानागपुर में हैं। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को हुआ था और मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 6:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement