facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTA पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा- पुरानी गलतियों से नहीं लिया सबक, NEET पर फिर बवाल

Advertisement

NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को फटकार लगाते हुए केंद्र, CBI और एजेंसी से जवाब मांगा है

Last Updated- May 25, 2026 | 3:01 PM IST
NEET UG Paper Leak
Representative image

NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि यह दुखद है कि एजेंसी ने पहले हुए विवादों से कोई सबक नहीं लिया। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, NTA और CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

2024 के निर्देशों पर मांगा जवाब

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने NTA को निर्देश दिया कि वह गुरुवार तक हलफनामा दाखिल कर बताए कि 2024 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों और समिति की सिफारिशों पर क्या कदम उठाए गए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि यह मामला पहले भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। उस समय एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई गई थी, जिसने कई सुझाव दिए थे और उन्हें स्वीकार भी किया गया था। इसके बावजूद दोबारा ऐसी स्थिति सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेगा कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नीट पेपर लीक से जुड़ी सभी याचिकाओं को एक साथ टैग कर सुनवाई की जाएगी। अदालत ने पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली समिति से भी पूछा है कि NTA के कामकाज में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

NTA को बदलने की मांग

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने अपनी याचिका में NTA को बदलकर एक मजबूत और स्वायत्त संस्था बनाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से 22.7 लाख छात्रों के मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

संस्था ने यह भी मांग की है कि जब तक नई व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक एक हाई पावर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज, साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ और फोरेंसिक साइंटिस्ट को शामिल करने की बात कही गई है ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकी जा सकें।

3 मई को हुई थी परीक्षा

गौरतलब है कि NTA ने 3 मई को नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली इस परीक्षा को 12 मई को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है।

(-पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement