facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET PG Exam 2024: नीट-पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख घोषित, 11 अगस्त को होगा एग्जाम

Advertisement

NEET PG Exam 2024: नीट-पीजी 2024 परीक्षा की 11 अगस्त को दो पालियों में होगी। 

Last Updated- July 05, 2024 | 2:50 PM IST
NEET UG Paper Leak
Representative Image

NEET PG Exam 2024: सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है। नीट-पीजी 2024 परीक्षा की 11 अगस्त को होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एग्जान दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

नीट पेपर लीक के कारण स्थगित हुआ एग्जाम

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि हाल ही में देश में परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठे सवालों के कारण NEET PG परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अध्यक्ष से मुलाकात की और NEET PG की परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। प्रधान की यह टिप्पणी NTA द्वारा तीन रद्द की गई परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

फिर से होगा UGC NET का एग्जाम

भारत की राष्ट्रीय स्तर की तीन अहम परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नई तारीख का ऐलान 28 जून की देर रात को किया था। जून महीने में होने वाली वे परीक्षाएं जो रद्द कर दी गईं थीं या स्थगित कर दी गईं थीं, उनमें UGC-NET 2024, CSIR UGC NET और NCET की परीक्षा शामिल है।

कब होगा UGC NET 2024 का एग्जाम

18 जून को आयोजित और 19 जून को रद्द हो गए UGC NET 2024 का फिर से एग्जाम होगा। यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान 18 जून को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई। UGC NET 2024 एग्जाम अब नए सिरे से 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित कराया जाएगा।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement