facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NEET PG Exam 2024: कब तक जारी होगी नीट पीजी एग्जाम की डेट? शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

Advertisement

NEET PG परीक्षा की तारीख की घोषणा अगले दो दिन में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से की जाएगी। NEET PG 2024 के उम्मीदवार इसे natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

Last Updated- June 30, 2024 | 3:32 PM IST
Dharmendra Pradhan
Union Education Minister Dharmendra Pradhan

NEET PG Exam 2024: नीट पेपर लीक विवाद के बीच यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी बात कही है। प्रधान ने शनिवार को जानकारी दी कि NEET PG परीक्षा की तारीख की घोषणा अगले दो दिन में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से की जाएगी। NEET PG 2024 के उम्मीदवार इसे natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

नीट पेपर लीक के कारण स्थगित हुआ एग्जाम

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि हाल ही में देश में परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठे सवालों के कारण NEET PG परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) के प्रतिनिधियों ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के अध्यक्ष से मुलाकात की और NEET PG की परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। प्रधान की यह टिप्पणी NTA द्वारा तीन रद्द की गई परीक्षाओं के लिए संशोधित तिथियों की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

सीबीआई की छापेमारी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले में गुजरात में सात स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार जिलों – आनंद, खेड़ा, अहमदाबाद और गोधरा में संदिग्धों के परिसरों पर सुबह छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

नीट-यूजी परीक्षा

एनटीए ने देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। इस साल पांच मई को कुल 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 23 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

UGC NET का भी हुआ था पेपर लीक

UGC-NET, जो 18 जून को आयोजित होने के एक दिन बाद रद्द कर दी गई थी क्योंकि शिक्षा मंत्रालय को पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी, अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। प्रधान ने कहा था कि नीट का पेपर डार्कनेट पर लीक हुआ था और टेलीग्राम ऐप पर प्रसारित किया गया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

जून महीने में होने वाली वे परीक्षाएं जो रद्द कर दी गईं थीं या स्थगित कर दी गईं थीं, उनमें UGC-NET 2024, CSIR UGC NET और NCET की परीक्षा शामिल है।

 

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement