facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा के बीच दिल्ली में हुई बड़ी बैठक, राजनीति में जेनरेशन ज़ेड की भूमिका पर विशेष चर्चा

Advertisement

नेपाल के सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने भाजपा नेताओं और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात कर राजनीति में जेनरेशन ज़ेड और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Last Updated- June 02, 2026 | 11:58 PM IST
Nitin Nabin
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन | फोटो क्रेडिट: PTI

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में हुई अपनी बैठक में ‘राजनीति में, विशेष रूप से लोकतांत्रिक भागीदारी, सार्वजनिक विमर्श और भविष्य के नेतृत्व को आकार देने में, जेनरेशन ज़ेड की बढ़ती भूमिका और क्षमता’ पर चर्चा की।

भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले के एक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने राजनीति में जेनरेशन ज़ेड की भूमिका पर चर्चा की।

भाजपा अध्यक्ष नवीन ने नेपाल के नेता के साथ अपनी बातचीत के दौरान पार्टी की यात्रा, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और जन-केंद्रित राजनीतिक दृष्टिकोण के बारे में जानकारी साझा की। पिछले साल जेनरेशन ज़ेड के विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, जिसके बाद इस साल की शुरुआत में हुए नेपाल के चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने भारी जीत हासिल की। 51 वर्षीय लामिछाने, वरिष्ठ पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष 46 वर्षीय नवीन के निमंत्रण पर भारत दौरे पर हैं। लामिछाने ने दिन में बाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हमारी चर्चा भारत-नेपाल विकास साझेदारी और जन-जन संबंधों पर केंद्रित थी। विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।’ 

इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में, भारत ने मंगलवार को नेपाल के साथ अपने सीमा विवाद को सुलझाने में किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया, जबकि कुछ ही दिन पहले नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने इस दीर्घकालिक विवाद को सुलझाने के लिए चीन और ब्रिटेन की भागीदारी की मांग की थी। 

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement