facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रदूषण से बचाव के लिए नए दिशानिर्देश, राज्यों में चेस्ट क्लीनिक स्थापित करने के निर्देश

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रदूषण के कारण श्वसन और हृदय रोगों के मामले बढ़ने लगते हैं। इसलिए अस्पतालों को विशेष तैयारी रखनी चाहिए

Last Updated- November 12, 2025 | 10:01 PM IST
Air Pollution

केंद्र ने बुधवार को प्रदूषण से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सरकार के राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल कॉलेजों में ऐसे रोगों से निपटने के लिए चेस्ट क्लीनिक हों।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि ये चेस्ट क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए जा सकते हैं और प्रतिदिन कम से कम दो घंटे की निश्चित अवधि के लिए काम करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रदूषण के कारण श्वसन और हृदय रोगों के मामले बढ़ने लगते हैं। इसलिए अस्पतालों को विशेष तैयारी रखनी चाहिए।

उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के रूप में पहचाने गए व्यक्तियों का एक रजिस्टर भी रखा जाना चाहिए, जिसमें आशा, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से सामुदायिक-आधारित फॉलो-अप के लिए प्रभावित लोगों का विवरण संबंधित ब्लॉकों के साथ साझा किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement