facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाकुंभ में नई पहल: वायु ऐप ने 1.10 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचाया महाप्रसाद

Advertisement

ओएनडीसी के साथ साझेदारी में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म वायु ने 80% ऑर्डर 5 दिनों में किए पूरे, जल्द ही शिरडी और तिरुपति से भी होगी प्रसाद सेवा

Last Updated- February 26, 2025 | 11:28 PM IST
Maha Kumbh Mela 2025: Basant Panchami

प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम पर इस साल आयोजित महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। 45 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हालांकि, जो लोग प्रयागराज नहीं पहुंच सके उन्होंने महाप्रसाद अपने घर मंगवाया और इस धार्मिक आयोजन के भागीदार बने।

भारत के पहले शून्य कमीशन वाले फूड डिलिवरी ऐप्लिकेशन वायु ने 1,10,500 से अधिक ऐसे ऑर्डर पूरे किए। डिजिटल कॉमर्स के लिए सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ साझेदारी के जरिये इसे पेश किया गया है।

कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध कोटगिरे ने कहा, ‘प्लेटफॉर्म पर रोजाना औसतन 1,000 ऑर्डर मिल रहे हैं। हमें करीब 80 फीसदी ऑर्डर ओएनडीसी (वायु ऐप के जरिये) के और शेष 20 फीसदी ऑर्डर ओएनडीसी (नेटवर्क पर खरीदार ऐप के जरिये) के जरिये मिल रहे हैं।

आगे चलकर हमें उम्मीद है कि ओएनडीसी से मात्रा काफी बढ़ेगी।’ मई 2023 में स्थापित वायु पिछले साल नवंबर में सेलर नेटवर्क भागीदार के तौर पर ओएनडीसी नेटवर्क पर शामिल हुआ था। वायु ने एमेजॉन, डेलिवरी, शिपरॉकेट, इंडिया पोस्ट के साथ करार किया है और उसका लक्ष्य सात दिनों के भीतर देश भर में सामान की डिलिवरी करने का है।

कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी मंदार लांडे ने कहा कि महाकुंभ इतना वृहद आयोजन होने के कारण लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद हमने पांच दिनों के भीतर 80 फीसदी डिलिवरी पूरी कर दी। अब महाकुंभ खत्म हो गया है, लेकिन वायु की योजना पूरे साल महाप्रसाद की डिलिवरी करने की है। कंपनी शिरडी मंदिर और तिरुपति बालाजी मंदिर जैसे अन्य मंदिरों से भी प्रसाद पहुंचाने के लिए ओएनडीसी टीम के साथ काम कर रही है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement