facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Parliament Inauguration: लुटियंस दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 9:15 AM IST
new parliament

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने के मौके पर लुटियंस दिल्ली में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संसद से लगभग दो किलोमीटर दूर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नए भवन के पास अपनी ‘महिला महापंचायत’ करेंगे। पुलिस ने हालांकि कहा था कि ‘महिला महापंचायत‘ आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लिहाजा किसी भी प्रदर्शनकारी को संसद भवन की ओर जाने नहीं दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर और कई अवरोधक एवं पर्याप्त पुलिस चौकियां लगाकर सुरक्षा कड़ी की गई। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन गश्त भी की गई।

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हजारों किसान रविवार को पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर इकट्ठा होंगे और फिर प्रदर्शनकारी पहलवानों को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करेंगे।

किसान अन्य सीमा बिंदुओं से भी दिल्ली में प्रवेश करेंगे। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। सिंह पर कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भी आग्रह किया है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ने पर एमसी प्राथमिक बालिका विद्यालय, कंझावला चौक, पुराना बवाना को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति प्रदान करे।

पुलिस के एक और वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा कड़ी की गई और हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 9:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement