facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Parliament : जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन पर राष्ट्रध्वज फहराया

Advertisement

New Parliament: ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले हुआ।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:48 PM IST
New Parliament: Jagdeep Dhankhar hoisted the national flag on the new Parliament building

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार को नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले हुआ। इस बार संसद की कार्यवाही पुराने भवन के बजाय नए भवन में होने की संभावना है। नया भवन पुरानी इमारत के पास ही है।

इससे पहले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संसदीय ड्यूटी ग्रुप ने धनखड़ और बिरला को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। धनखड़ ने समारोह के बाद कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत युग परिवर्तन का साक्षी बन रहा है। दुनिया भारत की ताकत, शक्ति और योगदान को पूरी तरह से पहचानती है।’ ध्वाजारोहण समारोह में पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल सहित कई केंद्रीय मंत्री तथा अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद धनखड़ और बिरला ने मेहमानों से बातचीत की। इस दौरान पृष्ठभूमि में सीआरपीएफ बैंड बज रहा था।

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने खुद को ‘काफी देर से’ आमंत्रण मिलने पर निराशा व्यक्त की। खरगे ने शनिवार को राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें समारोह का निमंत्रण 15 सितंबर को देर शाम मिला। खरगे कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के लिए फिलहाल हैदराबाद में हैं।

आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

संसद के पांच दिवसीय सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी। नए सत्र के शुरू होने से पहले इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि क्या सरकार इस दौरान कुछ चौंकाने वाली चीजें पेश करेगी। सत्र में संसद के 75 साल के सफर पर चर्चा और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समेत चार विधेयकों पर विचार किया जाना प्रस्तावित है।

कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक लाने पर जोर दिया

पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले रविवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत कई दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद में पेश करने पर जोर दिया। सर्वदलीय बैठक में कई नेताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस विधेयक को पेश किया जाना चाहिए और उम्मीद है कि इसे आम सहमति से पारित किया जा सकता है। विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने का प्रावधान है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘सभी विपक्षी दलों ने इस संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की मांग की।’ भाजपा के सहयोगी और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘हम सरकार से इस संसद सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की अपील करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में पेश होने पर आम सहमति से पारित हो जाएगा।’ पटेल ने कहा कि मंगलवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर संसद नए भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने नेताओं को सूचित किया है कि यह संसद का नियमित सत्र है। भाषा

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 10:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement