facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल में कोविड-19 का नया वेरिएंट JN.1 मिला, सरकार सतर्क

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश भर में कोरोना के 260 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 1,828 हो गई।

Last Updated- December 18, 2023 | 11:23 PM IST
Coronavirus cases in india

देश के दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी राज्य ओडिशा में ठंड बढ़ने के साथ कोरोनावायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसके बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों से कोविड-19 की स्थिति पर लगातार निगरानी करने के लिए कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश भर में कोरोना के 260 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 1,828 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांशु पंत ने सोमवार को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर पत्र लिखा है।

पंत ने कहा है, ‘केंद्र और राज्य सरकारों की बीच लगातार सहयोग होने के कारण संक्रमितों की संख्या लगातार कम बनी हुई है।’

पत्र में राज्य सरकारों से सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने और संक्रमण रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है।

सरकारों को इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और सांस संबंधी गंभीर बीमारी (एसएआरआई) की निगरानी करने और इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी) पोर्टल पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, ताकि इसका पता लगाया जा सके।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement