facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

New Year 2024: Delhi Metro ने नए साल के लिए जारी की गाइडलान, रात 9 बजे के बाद बंद हो जाएगा ये मेट्रो स्टेशन

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रविवार रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

Last Updated- December 30, 2023 | 4:54 PM IST
DMRC
Representative Image

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस अधिकारियों से मिले परामर्श के आधार पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद राजीव चौक स्टेशन से निकास की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को स्टेशन से अंतिम ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

दयाल ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसी के अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं। दयाल ने कहा, बाकी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रविवार रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।

पुलिस ने कहा था कि वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2,500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और नशे में गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के लिए 250 टीम तैनात की जाएंगी।

First Published - December 30, 2023 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट