facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TOT और InvIT के जरिये 2,741 किलोमीटर सड़क से धन जुटाएगा NHAI, 33 खंडों के मोनेटाइजेशन की योजना

Advertisement

NHAI को अधिकार है कि वह सूची की समीक्षा और इसमें बदलाव कर सकती है और अपनी योजना के मुताबिक मुद्रीकरण का तरीका बदल सकती है।

Last Updated- April 17, 2024 | 10:28 PM IST
Highway

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) राष्ट्रीय राजमार्गों के 33 खंडों के मुद्रीकरण से धन जुटाने की योजना बना रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान टोल ऑपरेट ट्रांसफर (TOT) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के माध्यम से इन सड़कों से धन जुटाने की योजना है।

इन सड़क खंडों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ-अलीगढ़, कानपुर-अयोध्या-गोरखपुर और बरेली-सीतापुर खंड, राजस्थान के गुरुग्राम-कोटपुतली-जयपुर बाईपास और जयपुर-किशनगढ़ खंड, ओडिशा का पानिकोइली-रिमुली खंड, तमिलनाडु का चेन्नई बाईपास और बिहार का मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया खंड शामिल है।

इन 33 सड़क खंडों की कुल मिलाकर लंबाई 2,741 किलोमीटर है, जिनसे वित्त वर्ष 24 में करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। NHAI को अधिकार है कि वह सूची की समीक्षा और इसमें बदलाव कर सकती है और अपनी योजना के मुताबिक मुद्रीकरण का तरीका बदल सकती है।

अभी यह साफ नहीं है कि इसमें कौन सी संपत्ति टीओटी और कौन सी इनविट में शामिल होगी। प्राधिकरण ने अब तक राष्ट्रीय राजमार्गों के 14 खंडों को टीओटी मॉडल पर दिया है, जिसके तहत कंपनी को एक निश्चित राशि के भुगतान पर तय अवधि के लिए टोल वसूलने का अधिकार मिलता है। प्रतिस्पर्धी बोली से इनका मूल्यांकन होता है। NHAI ने संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत 42,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 10 टीओटी खंड आवंटित किए हैं।

इनविट में ट्रस्ट में निवेशकों को कई कर लाभ मिलते हैं। इसमें सड़क को प्राधिकरण से खरीदा जाता है इसका परिचालन किया जाता है। इसके टोल से हुई कमाई को मुनाफे के रूप में निवेशकों को दिया जाता है।

NHAI ने अपने इनविट से 3 दौर की पेशकश की है और करीब 26,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। NHAI सरकार के कुछ उन विभागों में है, जिसने समय से मुद्रीकरण का लक्ष्य हासिल किया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement