facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NIRF rankings 2023: IIT मद्रास लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर, IISc बेंगलुरु टॉप यूनिवर्सिटी, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 2:06 PM IST
NIRF rankings 2023: IIT Madras on top for the fifth consecutive year, IISc Bangalore top university, see full list
Unsplash

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT) मद्रास ने लगातार पांचवें वर्ष ‘नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क’ 2023 में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, (IISc) बेंगलुरु को सर्वक्षेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा मिला है। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

IISc बेंगलुरु को ‘समग्र’ श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इसके बाद IIT दिल्ली का स्थान है। इंजीनियरिंग संस्थानों में IIT मद्रास लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पायदन पर रहा। इस श्रेणी में IIT दिल्ली और IIT बम्बई क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें।

कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस तथा हिंदू कॉलेज प्रथम तथा दूसरे स्थान पर हैं वहीं तीसरे स्थान पर चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज है। शोध के क्षेत्र में IISc बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ संस्थान वहीं IIT कानपुर नवाचार के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा मिला है।

प्रबंधन संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद शीर्ष पर है और इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: IIM बेंगलुरु और IIM कोझिकोड हैं।

‘नेशलन इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क’ 2023 के अनुसार फार्मेसी के क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद को पहला स्थान मिला है वहीं जामिया हमदर्द और बिट्स पिलानी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

कानून के क्षेत्र में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु शीर्ष पर है। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली और एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद का स्थान है।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement