facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forbes की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण, तीन अन्य भारतीय महिलाएं भी शामिल

Advertisement

फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप स्पॉट पर हैं।

Last Updated- December 06, 2023 | 9:36 AM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman
File Photo: Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman)ने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट (Forbes’ Most Powerful Women List) में जगह बनाई है। वह 32वें स्थान पर हैं, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) भी शामिल हैं।

इस सूची में तीन अन्य भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं,जिनके नाम – एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) हैं।

टॉप 3 पावरफुल महिलाओं के नाम

फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (European Commission chief Ursula von der Leyen)टॉप स्पॉट पर हैं, उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

जानें दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाने वाली भारतीय महिलाओं के बारे में-

सीतारमण मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की भी प्रमुख हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने यूके के एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भूमिकाएँ निभाईं। इसके अलावा,वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल के संस्थापक और उद्योगपति शिव नादर की बेटी हैं। फोर्ब्स ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष के रूप में, वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद यह पद संभाला।

फोर्ब्स के अनुसार, सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की पहली महिला अध्यक्ष हैं। 2021 में भूमिका संभालने के बाद, उन्होंने स्टील निर्माता को वित्तीय वृद्धि दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि उनकी लीडरशिप के पहले वर्ष में फर्म का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया था।

फोर्ब्स ने बताया कि मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी, जिसकी मलेशिया के जोहोर क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन फैक्ट्री है।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement