facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीति आयोग के पास होगा डिजिटल प्लेटफॉर्म, अश्विनी वैष्णव ने किया ‘नीति फॉर स्टेट्स’ लॉन्च

Advertisement

नीति फॉर स्टेट्स (NFS) समन्वित प्लेटफॉर्म है। इसमें राज्य सरकारों के 7500 बेस्ट प्रैक्टिस हैं। इसके अलावा हजारों अध्ययन हैं।

Last Updated- March 07, 2024 | 10:14 PM IST
NITI Aayog will have digital platform, Ashwini Vaishnav launches 'Niti for States' नीति आयोग के पास होगा डिजिटल प्लेटफॉर्म, अश्विनी वैष्णव ने किया ‘नीति फॉर स्टेट्स’ लॉन्च

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नीति फॉर स्टेट्स’ को लॉन्च किया। नीति आयोग ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को बनाया है।

नीति फॉर स्टेट्स (एनएफएस) समन्वित प्लेटफॉर्म है। इसमें राज्य सरकारों के 7500 बेस्ट प्रैक्टिस हैं। इसके अलावा हजारों अध्ययन हैं।

अधिकारियों के मुताबिक केंद्र के थिंक टैंक और इन प्रैक्टिस व अध्ययनों की मदद से चुनिंदा राज्यों की जरूरतों के मुताबिक सॉल्यूशन मुहैया करवाए जा सकते हैं।

नीति आयोग के मुख्य कार्याधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा, ‘नीति आयोग का आधे से अधिक कार्य राज्यों के लिए होता है। यह राज्यों की मदद के लिए आधारभूत भूमिका अदा कर सकता है और केंद्र के लक्ष्य के अनुरूप राज्य विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।’

केंद्र का विश्वास है कि वह राज्यों से आंकड़ों को साझा कर सकता है और राज्य सरकारें इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य के निर्णयों में कर सकती हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी अधिकारियों के लिए विशेषतौर पर प्रशिक्षण मोड्यूल बनाए गए हैं। इनसे सरकारी अधिकारी अपने व्यवहार, कार्य और डोमेन के बारे में जानकारी को बढ़ा सकते हैं और हेल्प डेस्क पर राज्य अधिकारियों के सवालों को जवाब भी दे पाएंगे। इन हेल्प डेस्कों पर केंद्रीय थिंक टैंक के डोमेन के विशेषज्ञ होंगे।

एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण (आईजोओटी) कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के अनुरूप कौशल विकास मॉड्यूल हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement