facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mumbai: बॉलीवुड की देवदास, लगान जैसी फिल्मों के आर्ट डॉयरेक्टर Nitin Desai ने की खुदकुशी

Advertisement

जोधा अकबर, लगान, प्रेम रतन धन पायो, देवदास जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर रहे Nitin Chandrakant Desai ने खुदकुशी की

Last Updated- August 02, 2023 | 11:29 AM IST
Mumbai: Nitin Desai, art director of Bollywood films like Devdas, Lagaan, committed suicide

Mumbai- बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर Nitin Desai ने खुदकुशी की। 58 वर्षीय जाने-माने कला-निदेशक नितिन चंद्रकांत देसाई कर्जत स्थित अपने एन.डी. स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

हिंदी और मराठी सिनेमा के लिए नितीन देसाई ने बड़ा योगदान दिया। देसाई ने कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के लिए कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम किया।

पुलिस कर रही जांच

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रसिद्ध फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई बुधवार को मुंबई के पास महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया (Prima facie) यह आत्महत्या का मामला लगता है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा, ‘देसाई का शव सुबह N D Studios में रस्सी से लटका हुआ पाया गया।’

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घार्गे ने कहा, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Also Read: बॉक्स ऑफिस की दौड़ में Oppenheimer से पिछड़े रॉकी-रानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में है अहम योगदान

4 राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार Nitin Desai को मिला था। जोधा अकबर, लगान,प्रेम रतन धन पायो,देवदास जैसी फिल्मों के वे आर्ट डायरेक्टर रहे। उन्होंने मुम्बई के सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से उन्होंने पढ़ाई की थी।

1987 में शुरू किया था फिल्मी करियर

नितिन चंद्रकांत देसाई का फ़िल्मी करियर 1987 से शुरू हुआ। उनके करियर ने फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में उड़ान भरी और वे सुर्खियों  में आ गए।

Also Read: दिवाली 2024 पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’

जिसके बाद वे बॉलीवुड के रंग-मंच पर धमाल मचाने लगे और भारत की कई फेमस फिल्मों जैसे ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘लगान’, ‘जोधा अकबर’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ का निर्देशन किया।

कब खुला था कर्जत में एन.डी. स्टूडियो ?

साल 2005 में नितिन चंद्रकांत देसाई ने अपना नया स्टूडियो मुंबई के बाहरी इलाके कर्जत में खोला। उनका यह स्टूडियो 52 एकड़ में फैला है। यहं जोधा अकबर जैसी कई फिल्मों को लेकर निर्देशन भी किया गया है।

सिर्फ फिल्म ही नहीं, रियलिटी शो में भी शामिल हुए थे नितिन देसाई

आज फांसी के फंदे पर झूल चुके नितिन देसाई सिर्फ फिल्मों के ही ऑर्ट डॉयरेक्टर नहीं थे। वह Color’s के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के कई सीजन भी ND Studio के अंदर होस्ट किए गए थे।

दो दशक के करियर में कई डॉयरेक्टर्स के साथ किया काम

दो दशक से अधिक के अपने करियर में, नितिन देसाई ने संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी सहित कई दिग्गज फिल्म मेकर्स के साथ काम किया था।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement