facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘रोडकरी’ के नाम से मशहूर हैं नितिन गडकरी…

गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 90,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों और 30,000 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

Last Updated- June 09, 2024 | 10:48 PM IST
नितिन गडकरी ने बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने का अनुरोध किया Nitin Gadkari requested to remove GST on insurance premium

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और उससे संबंद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपना सामाजिक-राजनीतिक सफर शुरू वाले नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पहले राज्य स्तर और फिर केंद्र में सड़क परिवहन मंत्रालय में अपने काम को इतनी कुशलता से किया कि लोगों के बीच वह ‘‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’’ एवं ‘रोडकरी’ के नाम से मशहूर हुए। वह भाजपा के उन चंद नेताओं में शामिल हैं जिनके मित्र हर राजनीतिक दल में हैं।

संघ के गढ़ माने जाने वाले नागपुर में जन्मे और पले-बढ़े 67 वर्षीय गडकरी ने रविवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक मंत्री रहते हुए सड़कों, राजमार्ग और बंदरगाहों समेत अवसंरचना के क्षेत्र में काफी काम किया है और उन्हें देश की अनेक विकास परियोजनाओं को तय लक्ष्य पर पूरा करने के लिए भी जाना जाता है।

गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 90,000 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों और 30,000 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है।

इस वर्ष की शुरुआत में वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा था कि वह लोगों की यथासंभव मदद करना चाहते हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहते हैं। गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट पर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विकास ठाकरे को एक लाख 37 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उन्हें इस सीट से लगातार तीसरी बार सफलता मिली है।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मध्यमवर्गीय कृषि परिवार में 1957 में जन्मे गडकरी बचपन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में छात्र नेता के रूप में काम करते हुए उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सदस्यता ली।

गडकरी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश तब हुआ जब उन्हें 2009 में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह 1989 में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने।

उन्होंने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र में लोक निर्माण विभाग मंत्री के रूप में काम किया और राज्य में राजमार्गों, खासकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और अनेक फ्लाईओवर के निर्माण के बाद उन्हें राजनीतिक हलकों और जनता के बीच ‘फ्लाई ओवर मैन’ कहा जाने लगा।

सड़कों के विकास के लिए उनके महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के चलते शिवसेना के दिवंगत प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने एक बार गडकरी को नितिन ‘रोडकरी’ कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में सत्ता में आने के बाद गडकरी को सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी।

First Published - June 9, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट