facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार में नए विभागों का बंटवारा: नीतीश ने सिविल एविएशन अपने पास रखा, संजय टाइगर को युवा रोजगार विभाग

Advertisement

एक सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल एविएशन विभाग उन्होंने खुद अपने पास रख लिया है। यह नोटिफिकेशन 12 दिसंबर को जारी हुआ

Last Updated- December 13, 2025 | 4:41 PM IST
Nitish Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए बने विभागों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंप दी है। एक सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल एविएशन विभाग उन्होंने खुद अपने पास रख लिया है। यह नोटिफिकेशन 12 दिसंबर को जारी हुआ।

दरअसल, बिहार कैबिनेट ने 9 दिसंबर को तीन नए विभाग बनाने की मंजूरी दी थी। इन नए विभाग का नाम युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सिविल एविएशन विभाग दिया गया है। साथ ही, तीन पुराने विभागों के नाम भी बदले गए। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग हो गया। श्रम संसाधन विभाग का नाम बदलकर श्रम संसाधन और प्रवासी मजदूर कल्याण विभाग कर दिया गया। वहीं, कला, संस्कृति और युवा विभाग अब सिर्फ कला और संस्कृति विभाग कहलाएगा।

मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

नए विभागों में से युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग की कमान संजय सिंह ‘टाइगर’ को दी गई है। वे पहले से ही श्रम संसाधन और प्रवासी मजदूर कल्याण विभाग संभाल रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को नया उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया है। जबकि सिविल एविएशन विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद रख लिया।

नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन नए विभागों बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि अगले पांच सालों में, यानी 2025 से 2030 तक, एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना जरूरी है। इसी वजह से ये तीन नए विभाग बनाए जा रहे हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के बारे में नीतीश ने कहा था कि इसका मकसद पढ़ाई में गुणवत्ता लाना, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करना है। साथ ही, समाज के हर तबके के युवाओं को अच्छी, रोजगार से जुड़ी शिक्षा मिले, ये सुनिश्चित करना है।

सिविल एविएशन विभाग पर उन्होंने लिखा कि राज्य में कई नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। भविष्य में उड़ान योजना के तहत और भी कई एयरपोर्ट बनने वाले हैं। इस विभाग से ये काम तेज होंगे, इंडस्ट्री का माहौल बेहतर बनेगा, नौकरियां बढ़ेंगी और राज्य में बने प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - December 13, 2025 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement