facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया, राजद सदस्यों ने किया बहिष्कार

Advertisement

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए जदयू अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजद राज्य में अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त थी और नई राजग सरकार इस मामले में जांच कराएगी।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:02 PM IST
Nitish Kumar

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नवगठित राजग सरकार ने सोमवार को विधानसभा में ‘महागठबंधन’ के सदस्यों के बहिर्गमन के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 129 वोट पड़े जबकि विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। मत विभाजन के समय आसन पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी थे।

हजारी ने संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुरोध पर ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित होने की घोषणा के बाद सदस्यों की गिनती का आदेश दिया। नीतीश ने पिछले दिनों महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख घटक दल है। नीतीश फिर से राजग में लौट आए और उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई।

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए जदयू अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजद राज्य में अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त थी और नई राजग सरकार इस मामले में जांच कराएगी। नीतीश ने दावा किया कि राजद के कार्यकाल में बिहार में अनेक सांप्रदायिक दंगे हुए। उन्होंने कहा, ‘कोई कानून व्यवस्था नहीं थी। राजद अपने शासनकाल में (2005 से पहले) भ्रष्टाचार में लिप्त थी। मैं इसकी जांच कराऊंगा।’

राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा कि वह कुमार को हमेशा ‘पिता तुल्य’ मानते थे और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह ‘महागठबंधन’ छोड़कर भाजपा नीत राजग में लौटने के लिए मजबूर हुए।

विधानसभा में कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने रिकॉर्ड नौवीं बार और पांच साल के कार्यकाल के भीतर तीसरी बार शपथ लेने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने नीतीश को हमेशा ‘दशरथ’ (महाकाव्य रामायण के प्रमुख चरित्र) की तरह माना। मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए।’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement