facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

No Confidence Motion : प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर देंगे जवाब

Advertisement

पीएमओ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि आज शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

Last Updated- August 10, 2023 | 1:08 PM IST

No Confidence Motion : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज शाम चार बजे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर बहस का जवाब देने वाले हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि आज शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे।


लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि संप्रग के समय जनता से कहा जाता था काम किया जाएगा, आज हमारी सरकार में सारे काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘संप्रग के समय भ्रष्टाचार के कारण पूरा एक दशक बेकार हो गया, आज हर संकट और विपरीत परिस्थिति को सुधार और अवसर में बदला जा रहा है।’

यह भी पढ़ें : No confidence motion: शाह का विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार, कहा-भ्रांति खड़ी करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग देशप्रेमी नहीं हैं।

उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।

सत्तापक्ष के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत एक आवाज है और अगर इस आवाज को सुनना है तो अहंकार और नफरत को त्यागना होगा। उन्होंने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सदन में यह वक्तव्य दिया और सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। राहुल गांधी के वक्तव्य के दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई।

हंगामे के बीच पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने आरोप लगाया कि देश में 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को बर्बाद कर दिया था।

यह भी पढ़ें : No Confidence Motion: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अहंकारी होने का लगाया आरोप, रावण से की तुलना

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement