facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

No confidence Motion: विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी कर सकते हैं चर्चा की शुरुआत

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को चर्चा पर जवाब दे सकते हैं। चर्चा में मनीष तिवारी और दीपक बैज जैसे कांग्रेस नेता भी भाग ले सकते हैं।

Last Updated- August 08, 2023 | 11:25 AM IST
No Confidence Motion: Congress Rahul Gandhi to speak in Lok Sabha Today

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) मंगलवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। कांग्रेस में सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले गौरव गोगोई समेत अन्य नेता बाद में चर्चा में भाग लेंगे।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार से चर्चा आरंभ हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को No confidence Motion चर्चा पर जवाब दे सकते हैं। चर्चा में मनीष तिवारी और दीपक बैज जैसे कांग्रेस नेता भी भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: संसद लौटे राहुल गांधी, लोकसभा सचिवालय ने जारी की सदस्यता बहाली की सूचना

संसद में संख्या बल सरकार के पक्ष में है और विपक्ष इस अवसर को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नव गठित विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या मंगलवार को राहुल गांधी सदन में बोलेंगे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा था, ‘‘जरूर बोलेंगे।’’

‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के तीन दिन बाद उनकी लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Data protection bill: लोकसभा में डिजिटल निजी डेटा संरक्षण विधेयक पारित

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 11:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement