facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

No Confidence Motion: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ‘आपने मणिपुर में की भारत माता की हत्या’

Advertisement

मणिपुर का मुद्दा उठाते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर को हिंदुस्तान नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इसे राज्य को बांट दिया है।

Last Updated- August 09, 2023 | 1:42 PM IST
No Confidence Motion Debate: Rahul Gandhi Speech

No Confidence Motion: अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चल रही बहस के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बुधवार को मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा, ‘आप देशद्रोही हैं, आप देशप्रेमी नहीं हैं….इसलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा रहे।’

मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करते हुए, गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर को हिंदुस्तान नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस राज्य को बांट दिया है।

गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि वह मणिपुर गए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं गए।

उन्होंने कहा, ‘मणिपुर नहीं बचा है। आपने उसे बांट दिया है। मैंने मणिपुर की एक महिला से बात की। मैंने पूछा, बहन क्या हुआ। उसने कहा, मेरा छोटा सा , एक ही बेटा था। मेरे सामने उसको गोली मार दी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। यह हिंदुस्तान बोल रहा है। फिर मुझे डर लगा। मैंने अपना घर छोड़ दिया। सिर्फ मेरे कपड़े मेरे पास हैं। वह इधर उधर ढूंढती है और एक फोटो दिखाकर कहती है, यही है मेरा वह बेटा।’

यह भी पढ़ें : Monsoon Session: तुषार गांधी को हिरासत में लिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

मणिपुर में आपने भारत माता की हत्या की- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, ‘ एक दूसरे कैंप में एक महिला सामने आती है और मैं पूछता हूं कि क्या हुआ तुम्हारे साथ। जैसे ही मैंने यह सवाल पूछा वह कांपने लगी और मेरे सामने वह बेहोश हो गई। यह सिर्फ दो उदाहरण हैं।’

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला कि भारत एक आवाज है, जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की है। आप देशद्रोही हैं. आप देशप्रेमी नहीं हैं। अपने भारत देश की हत्या की है। इसीलिए आपके प्रधानमंत्री मणिपुर में नहीं जा सकते हैं क्योंकि  उन्होंने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। आप भारत माता के रखवाले नहीं हत्यारे हो।’

राहुल गांधी के बयान के दौरान ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनके भाषण का विरोध करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बहुत गलत बात की है। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

 

 

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement