facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं, पूरी क्षमता से चल रहीं सभी रिफाइनरियां: सरकार

Advertisement

सरकार ने कहा कि देश में कच्चे तेल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति है। साथ ही जमाखोरी रोकने के लिए निरीक्षण तेज किए गए हैं

Last Updated- March 16, 2026 | 4:55 PM IST
Fuel, Petrol

सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत में कच्चे तेल और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति है और देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता पर्याप्त है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से चल रहे हैं और कहीं भी फ्यूल खत्म होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

CNG और PNG की आपूर्ति सामान्य

सरकार के अनुसार घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) और ट्रांसपोर्टेशन में इस्तेमाल होने वाली कंप्रेश्ड प्राकृतिक गैस (CNG) की आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य है। जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, उनसे एलपीजी कनेक्शन छोड़ने का आग्रह किया गया है ताकि एलपीजी वितरण व्यवस्था बेहतर हो सके। घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पीएनजी अपनाने के लिए गैस कंपनियों ने कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) 31 मार्च तक पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये की मुफ्त गैस दे रही है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया है और व्यावसायिक ग्राहकों के लिए सुरक्षा जमा भी हटाई है। गेल गैस लिमिटेड भी घरेलू उपभोक्ताओं को 500 रुपये की मुफ्त गैस दे रही है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन के लिए सुरक्षा जमा खत्म कर दी है।

Also Read: EU ले सकता है बड़ा फैसला! होर्मुज की ओर भेज सकता है रेड सी नेवल मिशन

जमाखोरी रोकने के लिए सख्त निगरानी

सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल आउटलेट पर अचानक निरीक्षण किए जा रहे हैं। रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों ने 1,100 से अधिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेल आउटलेट की जांच की। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और मिजोरम जैसे राज्यों में भी छापे मारे जा रहे हैं।

एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के जरिए डिलीवरी सत्यापन को बढ़ावा दिया जा रहा है। फरवरी 2026 में 53 प्रतिशत डिलीवरी DAC से सत्यापित थीं, जो 15 मार्च तक बढ़कर 72 प्रतिशत हो गई हैं।

खाड़ी क्षेत्र से एलपीजी जहाज भारत पहुंच रहा

पोर्ट, ​शिपिंग और वाटरवेज मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी से आने वाला एक एलपीजी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और जल्द भारत पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘शिवालिक’ नाम का एलपीजी जहाज भारत की ओर बढ़ रहा है और आज शाम करीब पांच बजे पहुंचने की संभावना है। बंदरगाह पर पहले से ही आवश्यक दस्तावेज और प्राथमिकता के आधार पर जहाज को लगने की व्यवस्था कर दी गई है।

इसके अलावा ‘जग लाडकी’ नाम का भारतीय जहाज 14 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात से करीब 81,000 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है और मंगलवार तक मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है।

ईरान से भारतीय नागरिकों की मदद

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान में मौजूद कई भारतीय नागरिक पड़ोसी देशों के जरिए सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ईरान में मौजूद 550 से अधिक भारतीय नागरिक आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकले हैं, जबकि करीब 90 भारतीय अजरबैजान पहुंच गए हैं। इनमें से कई लोग तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे। दूतावास ने उन्हें वीजा और इमिग्रेशन की प्रक्रिया में मदद की।

उन्होंने बताया कि कुछ भारतीय पहले ही भारत लौट चुके हैं और बाकी लोगों की वापसी अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है। म​ु​श्किल परिस्थितियों के बावजूद तेहरान स्थित भारतीय दूतावास काम कर रहा है और छात्रों को सुरक्षित शहरों में स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement
First Published - March 16, 2026 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement