facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं! भारत का स्पष्ट संदेश – POK करो खाली, तभी बातचीत

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की हर कार्रवाई का अधिक सख्ती से जवाब दिया जाए और अगर वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा। 

Last Updated- May 11, 2025 | 10:37 PM IST
Narendra Modi
बीते शनिवार को डिफेंस और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रधानमंत्री मोदी

पाकिस्तान से सैन्य टकराव रोकने पर बनी सहमति के बीच भारत ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर कभी भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बातचीत का एकमात्र मुद्दा यह है कि पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर को वापस करे। भारत ने इस पर जोर दिया है कि कश्मीर का मुद्दा द्विपक्षीय है।  

इस घटनाक्रम का ऐलान सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने किया था। उन्होंने शनिवार को कहा था कि अमेरिकी मध्यस्थता के बाद दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश ‘पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम’ पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल संघर्ष विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं।

सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ केवल सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर बातचीत होगी, किसी और मुद्दे पर चर्चा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जारी रहने तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी। पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन जारी रखते हुए अपने पसंद के क्षेत्रों में सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता।

सूत्रों ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की हर कार्रवाई का अधिक सख्ती से जवाब दिया जाए और अगर वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा। 

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में सैन्य अधिकारियों को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। एयर मार्शल एके भारती ने कहा, ‘हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया और बीते दिनों की कार्रवाई में हमने कुछ पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया।’

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कहा कि 7 से 10 मई के बीच दोनों पक्षों के बीच सैन्य हमलों में पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 कर्मियों के मारे जाने की खबर है। घई ने कहा कि संघर्ष रोकने का आग्रह पाकिस्तान की ओर से किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय सरजमीं पर सीमा पार से आतंकवादी हमला हुआ तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। घई ने कहा कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले में 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकवादी भी शामिल हैं। 

इससे पहले एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने न केवल सीमा के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया बल्कि उनकी ताकत पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय की मौजूदगी वाले रावलपिंडी में भी महसूस की गई। 

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement