facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टीबी दवाओं की कमी नहीं

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले ही दवाएं मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।'

Last Updated- December 06, 2024 | 10:06 PM IST
tuberculosis
Representative Image

देश में टीबी की दवाओं की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह दावा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय टीबी (तपेदिक) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी के इलाज के लिए जरूरी सभी दवाओं का अगले दो महीने तक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। मंत्रालय ने एक बयान में मीडिया में चल रही इस बीमारी की दवाओं की कमी संबंधी खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए पहले ही दवाएं मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।’

केंद्र सरकार शनिवार से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उच्च प्राथमिकता वाले 347 जिलों में 100 दिन का टीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2023 में टीबी मामलों की 30 देशों की सूची में भारत शीर्ष पर है। इसी सप्ताह राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच देश में टीबी के लगभग 21.69 लाख मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया, ‘वर्ष 2020 में जहां टीबी मामलों की संख्या 18.05 लाख थी वहीं 2023 में यह बढ़कर 25.52 लाख पर पहुंच गई।’ अब टीबी रोग के इलाज और जागरूकता के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा जोर इस बीमारी का पता लगाने, मरीजों की जांच और मृत्यु दर कम करने पर रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्रालय ने टीबी पर अंकुश लगाने के लिए अपनी नीतियों में बदलाव किया है। इनमें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को वित्तीय मदद देने, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान जैसी सामाजिक पहल के तहत मरीजों का पता लगाने के लिए घर-घर संपर्क करने जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं।’ केंद्र सरकार ने टीबी से देश को मुक्त करने के लिए 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर छह महीने की दवाओं का स्टॉक बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement