facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Noida: ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Advertisement

जांच में पाया गया है कि ये लोग भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में अपना पंजीकरण होने का दावा करते थे जो कि फर्जी था।

Last Updated- August 30, 2024 | 2:25 PM IST
Stock Market Fraud

नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर ‘ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर’ बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान पुरुषोत्तम, दीपक, राम बालक राय और अमर सिंह के रूप में हुई है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात सेक्टर-63 में छापेमारी की और यहां संचालित किए जा रहे एक अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि कई अन्य फरार हो गए।

Also read: Zepto ने 5 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 34 करोड़ डॉलर जुटाए, आईपीओ की तैयारी में जुटी

अवस्थी ने बताया कि मौके से पुलिस ने 33 लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, प्रिंटर, क्यूआर कोड की तीन मशीन, ई-स्टांप आदि बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ये लोग ‘ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर’ (शेयर बाजार कारोबार में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर) बेचने के नाम पर कॉल सेंटर से विदेशों में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे और अपने जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपये ठग लेते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पाया गया है कि ये लोग भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में अपना पंजीकरण होने का दावा करते थे जो कि फर्जी था।’’ उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement