facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, कम विज़िबिलिटी से रेल और हवाई यातायात प्रभावित

IMD ने गुरुवार को कहा था कि अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सुबह बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Last Updated- January 12, 2024 | 3:06 PM IST
Fogg

उत्तरी मैदानी इलाकों में शुक्रवार को कोहरे की परत छाई रही और यह पूर्वोत्तर तक फैल गई, जिससे दृश्यता कम हो गई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने जानकारी दी।

दिल्ली आनेवाली 23 रेलगाड़ियां प्रभावित

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पर कोहरे की एक परत दिखाई दी, जो पूर्वोत्तर भारत तक फैली हुई है। ओडिशा में भी कई स्थानों पर कोहरा दिखाई दिया।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास जीरो विज़िबिलिटी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने से 200 मीटर की दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। पंजाब के अमृतसर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में दृश्यता का स्तर 25 मीटर रहा, चंडीगढ़,उत्तर प्रदेश के बरेली, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में 50 मीटर और हरियाणा के अंबाला और राजस्थान के गंगानगर में यह 200 मीटर रहा।

Also read: Google के बाद Amazon की Audible भी करेगी छंटनी, 5 फीसदी कर्मचारी होंगे नौकरी से बाहर

ठंडी हवाओं से तापमान घटा

IMD के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है। IMD ने गुरुवार को कहा था कि अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सुबह बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तरी मैदानी इलाकों में बुधवार और गुरुवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान घट गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से शीत दिवस से अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।

First Published - January 12, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट