facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब घर बैठे जमा हो जाएगा 2 हजार रुपये का नोट, Amazon ने शुरू किया नया फीचर

Advertisement

इस फीचर या सुविधा के जरिये यूजर्स हर महीने 50,000 रुपये तक जमा करा सकते हैं।

Last Updated- June 22, 2023 | 5:14 PM IST
Amazon Prime Day 2025

Amazon ने एमेजॉन पे कैश लोड (Amazon Pay Cash Load) नाम से एक नया फीचर पेश किया है। इसके जरिये यूजर्स अपने 2,000 रुपये के नोट को सीधे अमेज़न पे बैलेंस खाते में जमा कर सकते हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन पे का कैश लोड विकल्प आपको अपने एमेजॉन पे बैलेंस खाते में 2,000 रुपये के नोटों समेत आसानी से कैश जमा कराने में सक्षम बनाता है। इस फीचर या सुविधा के जरिये यूजर्स हर महीने 50,000 रुपये तक जमा करा सकते हैं।

यह सुविधा यूजर्स को अपनी खर्च की जरूरतों के लिए लचीलापन प्रदान करती है। एमेजॉन पे बेलेंस में जमा होने वाले पैसे का इस्तेमाल यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी करना, स्टोर पर स्कैन और भुगतान समेत अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि एमेजॉन के अनुसार, यूजर्स इन पैसों को अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं और अपने किसी चाहने वाले के अकॉउंट में भी डलवा सकते हैं।

कैसे करवाएं जमा ?

अपने ऑर्डर की डिलीवरी के दौरान, आप अपने डिलीवरी सहयोगी को 2000 रुपये के नोट समेत कैश राशि सौंपकर आसानी से पैसे जमा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद तुरंत ही आपके एमेजॉन पे बैलेंस के अकॉउंट में बराबर राशि जमा कर दी जाती है।

बता दें कि RBI के निर्देशों के बाद बैंकों ने 2000 रुपये के नोट को बदलना शुरू कर दिए है। आरबीआई ने 2 हजार रुपये के नोट को बदलने के लिए चार महीने का समय दिया है। तब तक लोग बैंक से या नोट बदलवा सकते है या जमा कर सकते है।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement