facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अब रेल यात्रियों का सफर और भी होगा आरामदायक, भारतीय रेलवे ने लॉन्च किए प्रीमियम क्वालिटी के चादर-कंबल

Advertisement

उत्तर रेलवे ने बुधवार को एक्स पर जानकारी दी कि रेल यात्रियों के सफर को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने नया प्रीमियम अल्ट्रा सॉफ्ट लिनन पेश किया है।

Last Updated- August 15, 2024 | 2:27 PM IST
Representative Image

ट्रेन में सफर अब यात्रियों के लिए और आरामदायक हो जाएगा। रेलवे ने ऐलान किया कि यात्रियों को अब अल्ट्रा-सॉफ्ट, सांस लेने में आसान और लंबे समय तक टिकने वाला लिनन दिया जाएगा। फिलहाल, रेलवे एसी क्लास के यात्रियों को बिस्तर और कंबल उपलब्ध कराता है, लेकिन कई बार यात्री शिकायत करते हैं कि ये कंफर्टेबल नहीं होते और इनमें सांस लेने में दिक्कत होती है।

उत्तर रेलवे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि रेल यात्रियों के सफर को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने नया प्रीमियम अल्ट्रा सॉफ्ट लिनन पेश किया है, जो सांस लेने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ है।

रेलवे के मुताबिक, इस लिनन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के साथ मिलकर भारतीय रेलवे ने अच्छी तरह से रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद डिजाइन किया है। इसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांडों द्वारा तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को अधिक आराम और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा।

यहां शुरू हुआ इस्तेमाल

रेलवे के अनुसार, आज यानी 14 अगस्त से रांची राजधानी एक्सप्रेस में इस लिनेन का इस्तेमाल शुरू हो गया है, और 17 अगस्त से इसे बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में भी शुरू किया जाएगा। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर दिया जा रहा है, और यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 2:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement