facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर 2022 में हवाई यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 7:46 PM IST
Domestic passenger

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या दिसंबर, 2022 में सालाना आधार पर 13.69 प्रतिशत बढ़कर 127.35 लाख हो गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा गुरुवार को जारी मासिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

दिसंबर, 2021 में घरेलू उड़ानों से 112.02 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। बाजार हिस्सेदारी के मामले में कुल घरेलू यातायात में इंडिगो की हिस्सेदारी घटकर 55.7 प्रतिशत रही।

इंडिगो ने अपनी उडा़नों के जरिये 69.97 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद 9.1 प्रतिशत और 9.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ क्रमश: एयर इंडिया तथा विस्तार का स्थान रहा, जिन्होंने क्रमश: 11.71 लाख और 11.70 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, एयरएशिया ने महीने के दौरान 7.6 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ 9.71 लाख यात्रियों को सफर कराया। दो अन्य एयरलाइंस- स्पाइसजेट और गो फर्स्ट ने पिछले महीने क्रमश: 9.64 लाख और 9.51 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

इसके अतिरिक्त स्पाइसजेट ने आलोच्य महीने के दौरान सबसे अधिक अपनी कुल सीटों पर 92.7 प्रतिशत की बुकिंग दर्ज की। वहीं नयी एयरलाइन आकाश एयर ने भी 2.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ 2.92 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया।

चार प्रमुख महानगर के हवाई अड्डों पर उड़ानों के समय पर आगमन के मामले में इंडिगो सबसे आगे रही। इंडिगो की 88.6 प्रतिशत उड़ानों का परिचालन समय पर हुआ।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement