facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 13,874 हुई

Advertisement

बयान में कहा गया है, "शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानी इलाकों में, प्रति वर्ष 3.4 प्रतिशत की दर से संख्या में गिरावट हुई है।"

Last Updated- February 29, 2024 | 4:55 PM IST
leopard
Representative Image

भारत में तेंदुए की अनुमानित संख्या 2022 में बढ़कर 13,874 हो गई जो 2018 में 12,852 थी। लेकिन शिवालिक पहाड़ियों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेंदुए की संख्या में गिरावट आई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा जारी की गई “भारत में तेंदुओं की स्थिति” रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में देश में तेंदुओं की अधिकतम संख्या 3,907 (2018 में 3,421) है। महाराष्ट्र में तेंदुओं की संख्या 2018 में 1,690 थी जो 2022 में बढ़कर 1,985 हो गई जबकि कर्नाटक में 1,783 से बढ़कर 1,879 और तमिलनाडु में 868 से बढ़कर 1,070 हो गई।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मध्य भारत में तेंदुए की आबादी स्थिर या थोड़ी बढ़ रही है (2018 में 8,071 के मुकाबले 2022 में 8,820); वहीं शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में गिरावट देखी गई।’’ इस क्षेत्र में तेंदुए की संख्या 2018 में 1,253 थी जो 2022 में 1,109 हो गई।

बयान में कहा गया है, “शिवालिक पहाड़ियों और गंगा के मैदानी इलाकों में, प्रति वर्ष 3.4 प्रतिशत की दर से संख्या में गिरावट हुई है।”

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement