facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा ने 1,482 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी

Advertisement

एसएलएसडब्ल्यूसीए ने क्योंझर जिले में 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ स्टील विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए टेक एआईसी डीआरआई पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूर

Last Updated- December 23, 2023 | 2:17 PM IST
indian currency
Representative Image

ओडिशा सरकार ने 1,482.53 करोड़ रुपये के निवेश के साथ सात औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से 11,500 से अधिक नौकरियां सृजित होंगे।

प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा, “मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना के नेतृत्व में राज्य स्तरीय एकल मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) ने शुक्रवार को खुर्दा, गंजाम, सुंदरगढ़, क्योंझर, जाजपुर, बालेश्वर और रायगड़ जिलों में स्थापित होने वाली इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।” बयान के अनुसार, एसएलएसडब्ल्यूसीए ने क्योंझर जिले में 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ स्टील विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए टेक एआईसी डीआरआई पेलेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

सरकार ने बयान में बताया कि एमएएस उद्यत इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को खुर्दा जिले में 214.40 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक एकीकृत कपड़ा इकाई स्थापित करने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी मिल गई। एलेन स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने जाजपुर जिले के कलिंगनगर में कोल्ड रोल्ड प्रिसिजन पाइप विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 178 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने बालेश्वर जिले में संपीड़ित बायोगैस और किण्वित जैविक खाद संयंत्र स्थापित करने के लिए रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड के 121.21 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इसमें कहा गया कि सरकार द्वारा अनुमोदित प्रस्तावों में विनर लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (52 करोड़ रुपये), एमआर यूनिकास्ट प्राइवेट लिमिटेड (56.32 करोड़ रुपये) और टेरेस्ट्रियल फूड प्रोसेसर्स प्राइवेट लिमिटेड (60.6 करोड़ रुपये) के प्रस्ताव शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement