facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Odisha: भुवनेश्वर को मिलेगा 5,900 करोड़ रुपये का मेट्रो रेल प्रोजेक्ट

Advertisement

पटनायक ने मेट्रो रेल से जुड़ी 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की डीपीआर को भी मंजूरी दे दी है, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी।

Last Updated- October 08, 2023 | 10:22 AM IST
Odisha CM Naveen Patnaik on Odisha Metro Project

Odisha Metro Project: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) अगले साल एक जनवरी को भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटनायक ने मेट्रो रेल से जुड़ी 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को भी मंजूरी दे दी है, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी।

एक अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री एक जनवरी 2024 को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीपीआर को मंजूरी दे दी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल 5,929 करोड़ रुपये की लागत वाली डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। परियोजना पर काम जल्द ही शुरू होगा और इसे 48 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।’’

पटनायक ने कहा, ‘‘भुवनेश्वर मेट्रो ओडिशा के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है… यह शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा को और मजबूत करेगी तथा इसके आर्थिक विकास को गति देगी।’’

यह भी पढ़ें : Vibrant Gujarat Summit 2024: वाइब्रेंट गुजरात में उद्योग 4.0 पर होगी चर्चा

भुवनेश्वर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ओडिशा सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है, जिसे कंपनी अधिनियम के तहत नवगठित किया गया है और जिसने काम करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के लिए निष्पादन एजेंसी की शीघ्र नियुक्ति से जुड़े मामले देखने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि त्रिसुलिया स्क्वायर से भुवनेश्वर हवाई अड्डे तक बनाई जाने वाली इस मेट्रो रेल परियोजना में कुल 20 स्टेशन होंगे।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 10:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement