facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Odisha: Bill Gates ने भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

Advertisement

बिल गेट्स ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना और वहां काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

Last Updated- February 28, 2024 | 2:11 PM IST
Bill Gates
Bill Gates in Odisha

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार की सुबह भुवनेश्वर की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मां मंगला बस्ती में बीजू आदर्श कॉलोनी का भी दौरा किया।

बिल गेट्स ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना और वहां काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

राज्य विकास आयुक्त अनु गर्ग ने कहा, ”हमने उन्हें अवगत कराया कि झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार, नल के पानी का कनेक्शन, शौचालय और बिजली की आपूर्ति मिल गई है। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र को एक मॉडल कॉलोनी में बदलने पर खुशी व्यक्त की।”

राज्य के शहरी विकास सचिव जी. माथी. वथानन ने कहा कि गेट्स ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। कॉलोनी के एक निवासी ने कहा कि जन-हितैषी बिल गेट्स ने उनसे बातचीत की और योजनाओं के परिणामस्वरूप उनकी जीवनशैली में आए बदलाव के बारे में पूछा। व्यक्ति ने कहा, ”उन्होंने पूछा कि हम पहले कैसे रह रहे थे और अब हमारी वर्तमान में क्या स्थिति है।”

गेट्स मंगलवार को यहां पहुंचे थे और वह आज दिन में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement