facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Odisha curfew: बालासोर में शुक्रवार को कर्फ्यू में छह घंटे की ढील

एक अधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शहर में इंटरनेट सेवा 22 जून को सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी। सूबे के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Last Updated- June 21, 2024 | 2:33 PM IST
Balasore curfew
File Photo: Odisha curfew

Odisha curfew: ओडिशा के बालासोर शहर में शुक्रवार को छह घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरी ओडिशा के इस शहर में सोमवार रात को दो समूहों मे हुई झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।

दो समूहों में हुई इन पथराव की घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए थे। बालासोर शहर में इंटरनेट सेवा अभी बंद है। एक अधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि शहर में इंटरनेट सेवा 22 जून को सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी। सूबे के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अधिकारी ने कहा, “शहर में लगे कर्फ्यू में सुबह छह बजे से 12 बजे अपराह्न तक ढील दी गई। सभी दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई, ताकि लोग अपनी दैनिक जरुरतों का सामान खरीद सकें।”

उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार को लगातार दो रात कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। कर्फ्यू में ढील लेकर लोगों को बाजार जाने की अनुमति दी गई, लेकिन पुलिस ने लोगों की आवाजाही और सार्वाजनिक समारोह पर नजर रखी।

अधिकारी ने बताया, “शहर में 21 जून को मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू में चार घंटे और शुक्रवार को छह घंटे की ढील दी, ताकि लोग अपनी जरुरत का सामान खरीद सकें।”

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की छह कंपनियों को बालासोर के संवेदनशीन इलाकों में तैनात किया गया है। बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया कि केंद्रीय बलों के अलावा, राज्य सशस्त्र बल की लगभग 40 प्लाटून को शहर में तैनात किया गया है। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। दंगा करने या कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 54 लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

First Published - June 21, 2024 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट