facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा सरकार ने 1,397 करोड़ रुपये की आठ निवेश परियोजनाओं को दी मंजूरी

Advertisement

बयान में कहा गया है कि राज्यस्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1397.18 करोड़ रुपये के कुल निवेश के आठ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

Last Updated- November 18, 2023 | 1:50 PM IST
money
Representative Image

ओडिशा सरकार ने छह जिलों में 1,397 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश प्रस्ताव वाली आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इन परियोजनाओं से राज्य में 2,860 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बयान में कहा गया है कि राज्यस्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण ने शुक्रवार को 1397.18 करोड़ रुपये के कुल निवेश के आठ प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। सरकार ने 479.47 करोड़ रुपये के निवेश के साथ संबलपुर जिले में प्लास्टिक पाइप और टैंक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिंटेक्स बीएपीएल लिमिटेड के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

इसी जिले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की व्हाइट-फ्यूज्ड एल्यूमिना विनिर्माण इकाई बनाने के लिए 241.05 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना को प्रशासन से हरी झंडी मिल गई है। प्राधिकरण ने बालासोर में पाइप विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 250 करोड़ रुपये के निवेश के एचआईएल इंडिया के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी।

राज्य सरकार ने मेगा फ्लेक्स प्लास्टिक्स लिमिटेड (62.38 करोड़ रुपये), संधू ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड (99.54 करोड़ रुपये), केएआई स्टील प्राइवेट लिमिटेड (89.44 करोड़ रुपये), अनुज ऑटोग्राफ बिजनेस पार्क (105.30 करोड़ रुपये) और जीजीएल शैले प्राइवेट लिमिटेड (70 करोड़ रुपये) के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

Advertisement
First Published - November 18, 2023 | 1:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement