facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Odisha Train Accident: बंगाल के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को हेल्पडेस्क खोलेगी LIC

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 10:50 AM IST
Odisha Train Accident: Railways started high-level inquiry into the accident, said: 'Kavach' system not available on the route

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बुधवार से पश्चिम बंगाल के कुछ रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क खोलेगा ताकि बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के सदस्यों को दावा निपटान के लिए सहायता दी जा सके।

एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (पूर्व) अजय कुमार ने कहा कि सहायता प्रदान करने के लिए हावड़ा, शालीमार, खड़गपुर और मेदिनीपुर जैसे विभिन्न रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क की शुरुआत की जाएगी। कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं रेलवे की ओर से मृतकों की सूची दिए जाने का इंतजार कर रहा हूं ताकि हम उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करके दावों का निपटारा कर सकें। संकट की इस घड़ी में यह परिवार के लिए एक तरह की मदद होगी।’’

एलआईसी ने कहा था कि वह दो जून को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावा निपटान में तेजी लाएगी। बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 278 लोगों की मौत हो गई और 1100 से अधिक घायल हो गए। एलआईसी अधिकारी ने कहा कि जहां भी जरूरत होगी, ऐसे और हेल्पडेस्क चालू किए जाने की उम्मीद है। कई अन्य बीमा कंपनियों ने भी दावा प्रक्रिया को सुगम बनाने और समर्पित हेल्पलाइन के साथ प्रभावित परिवारों के लिए सहयोग की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement