facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Om Prakash Chautala Funeral: चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा फार्महाउस में रखा गया, तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

इनेलो नेता ने बताया कि तेजा खेड़ा गांव में अपराह्न तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Last Updated- December 21, 2024 | 12:42 PM IST
Former Haryana CM Chautala is no more, wave of mourning in politics हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला नहीं रहे, राजनीति में शोक की लहर
Representative Image

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा में तेजा खेड़ा स्थित उनके परिवार के फार्महाउस में शनिवार को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के एक नेता ने यह जानकारी दी।

इनेलो नेता ने बताया कि तेजा खेड़ा गांव में अपराह्न तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे।

इनेलो के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि चौटाला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया।

चौटाला के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह चौटाला (इनेलो नेता) एवं बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला (जननायक जनता पार्टी प्रमुख) और पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित परिवार के अन्य सदस्य तेजा खेड़ा पहुंचे।

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला भी पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला को श्रद्धांजलि देने उनके फार्महाउस पहुंचे। गांव में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसके अलावा शनिवार को सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement
First Published - December 21, 2024 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement